रश्मि सिंह|MI vs KKR: आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हरा दिया है। शुक्रवार यानी 3 मई को खेले गए इस मैच में केकेआर ने मुंबई को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट दिया था। जिसका पिछा करते हुए मुंबई की पूरी टीम 18.5 ओवरों में 145 रनों पर सिमट गई। ऐसा कर कोलकाता ने 12 साल बाद मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज इतिहास रच दिया है।
Mitchell Starc with the final wicket for @KKRiders 💪
Watch the recap on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/aUz2emSPdV
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024
मिचेल स्टार्क बनाम मुंबई इंडियंस
आपको बता दें कि, कोलकाता ने मुंबई को 12 साल बाद किसी मैच में हराया है। केकेआर के लिए अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कोलकाता के जीत में बड़ा हाथ है। स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 4 विकेट लिए।
स्टार्क ने सबसे पहले ईशान किशन को 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटका दिया। हालांकि ओवर की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और 18.2 ओवर में एक और सटीक गेंद से तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड को पवेलियन भेज दिया। अपने आखिरी स्पेल में स्टार्क ने टिम डेविड के अलावा दो और विकेट लिए। जिसमें गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला के विकेट शामिल थे।