Maha Shivaratri 2020 का महापर्व आज
नई दिल्ली – आज देशभर में महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2020) मनाई जा रही है। इस दिन लोग भगवान शिव को खुश करने के लिए व्रत रखते है। और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है। सुबह सुबह ही शिव भक्तों की मंदिरों में भीड़ लग जाती है।
- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम
- सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़
- मंदिरों में हर- हर महादेव की गूंज
मंदिर हर हर महादेव और ऊ नम शिवाय के नारों से गूंज रहा है। मंदिरों को भी अच्छी तरह से सजाया गया है। वहीं माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से हर व्यक्ति को लाभ मिलता है।
और उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। बता दे कि सभी शिवरात्रि में से फाल्गुन मास में आने वाली शिवरात्रि को बहुत ही पावन माना गया है। इस शिवरात्रि को ही महाशिवरात्रि कहते है। माना जाता है इस दिन शिव जी का प्रकट हुए था। इसके अलावा शिव जी का विवाह भी इस दिन माना जाता है। इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है।