National Science Day : देशभर में मनाया जा रहा है विज्ञान दिवस
- इस बार विज्ञान दिवस का थीम
- क्यों मनाया जाता है विज्ञान दिवस
- कौन है सी. वी रमन
नई दिल्ली – आज देशभर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में छात्र -छात्राएं अलग- अलग विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। जगह- जगह विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई गईं हैं। वहीं विज्ञानिकों के लक्चर भी हो रहे है। बता दें कि इस बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम है महिलाएं और विज्ञान।
ये बात तो अब किसी छिपी नहीं रह गई है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। चाहें फिर वो खाना बनाने से लेकर मिशन मंगल की कामयाबी ही क्यों न हो। महिलाओं ने दुनियाभर में कामयाबी का ध्वज फेराया है। और आज विज्ञान दिवस भी इसी थीम के मद्देनजर मनाया जा रहा है। जहां देशभर की महिलाएं विज्ञान प्रदर्शनियों का हिस्सा बन रही हैं और विज्ञान प्रदर्शनियों लगा रहीं हैं।
बता दे कि वैज्ञानिक डाक्टर सी. वी रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 में एक विज्ञानिक खोज की थी। इस आविष्कार को ‘रमन प्रभाव’ का नाम दिया गया था। महान भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने आज के दिन भौतिकी के गंभीर विषय में एक महत्वपूर्ण खोज की थी। जो की पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई थी। जिसके बात से 28 फरवरी को हर साल देशभर में विज्ञानिक दिवस मनाया जाने लगा। बता दे कि इस खोज के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
सी. वी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रामन है जिनका जन्म तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में 7 नवम्बर 1888 को हुआ था वहीं बता दे कि उनकी मृत्यु कर्नाटक के बेंगलुरू में 21 नवम्बर, 1970 को हुई थी।उनके माता पिता का नाम चंद्रशेखर अय्यर और पार्वती अम्माल था। पत्नी का नाम त्रिलोकसुंदरी था।