नई दिल्ली : योगी सरकार Yogi Govt के 3 साल पूरे होने पर जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह सीतापुर पहुंची, उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मंत्री स्वाति सिंह ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि सरकार के इन 3 सालों में महिला सुरक्षा को लेकर तमाम कार्य किए गए। जिससे कि महिलाएं आज सुरक्षित हैं। पास्को के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 218 फास्ट ट्रैक कोर्टों की स्थापना की।
Yogi Govt की जमकर तारीफ
ताकि जो महिलाओं बेटियों से संबंधित मामले हो उनका निस्तारण जल्दी हो सके। महिला सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं और बेटियों की सुदृढ़ीकरण के बहुत सारे कार्य किए।Yogi Govt में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत वन स्टॉप सेंटर पूरे भारत में चल रहे हैं। विपक्ष को नसीहत देते हुए स्वाति सिंह बोली, जब कोई काम दिखाना हो या अपने आप को स्थापित करना हो तो हमेशा लाइन बड़ी खींचना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने उस लाइन को बड़ा करके दिखाया है।
राजभर पर बोली स्वाति सिंह कुछ दिन पहले उनके बोल कुछ और थे आज उनके बोल कुछ और हैं। मुख्यमंत्री जी की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है और यही रहेगी। कोरोना वायरस को लेकर मंत्री स्वाति सिंह ने कहा लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। एक जागरूकता की आवश्यकता है अपने आपको सभी को साफ-सुथरा रखना चाहिए। भारत कि जो संस्कृत है उसमें नमस्ते करना चाहिए। वही स्वाति सिंह जिला अस्पताल पहुंची और उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का भी जायजा लिया। इसके बाद मंत्री स्वाति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ओलावृष्टि से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर खातों में पहुंचे धनराशि के प्रमाण पत्र वितरित किए।