कोरोना काल में आज छठी बार PM Modi करेंगे देश को संबोधित
नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालाय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में अबतक 5 लाख 66 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 16893 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 34 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 522 नए मामले सामने आए और 418 मौतें हुईं।
इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे देश को संबोधित करने जा रहे हैं। बीते दिन भारत ने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे ऐप्स शामिल हैं। केंद्र सरकार ने ये कदम ऐसे समय पर उठाया है। जब लद्दाख की गलवान घाटी पर सीमा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
वहीं आए दिन भारत और नेपाल के रिश्तों में भी खटास बढ़ रही है। इन सबके चलते पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करने जा रहे है। जो की इन सभी मायनों में बहुत अहम मना जा रहा है। बता दे कि कोरोना काल में अब तक 5 बार पीएम मोदी देश को संबोधित कर चुके हैं।