Mumbai में भारी बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिरा
मुंबई : मुंबई में लगातार बारिश के चलते जहां जलभराव हो रहा है। तो वहीं खबर आई है मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया है। जिस कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जानकारी मिलने पर मुंबई प्रशासन ने रास्ता बंद कर लोगों को दूसरी तरफ से निकलने के लिए कहा है क्रेन और जेसीबी मशीन से हाईवे पर पड़े मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।
Maharashtra: Western Express Highway blocked at Makar, following heavy rainfall overnight pic.twitter.com/h2cuD8Xbpa
— ANI (@ANI) August 4, 2020
बता दे कि बारिश ने मुंबई का बुरा हाल कर दिया है। भारी बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। शहर में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते मुंबई में हिंदमाता , दादर टी.टी. किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और दूसरे निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
Maharashtra: Severe waterlogging in various parts of Mumbai following incessant rainfall in the city; visuals from Parel East.
More than 230 mm of rainfall recorded in Mumbai city in the last 10 hours, according to Brihanmumbai Municipal Corporation pic.twitter.com/JVhEWcICvK
— ANI (@ANI) August 4, 2020
वहीं मुंबई शहर के कोलाबा में रात एक बजे तक लगभग 269 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि उपनगरीय इलाके सांताक्रूज में 87 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। और अगले 24 घंटे में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।
मुंबई के अलावा, महाराष्ट्र के ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज दोपहर हाई टाइड की भी आशंका है। समुद्र में 4.51 मीटर ऊंची लहरों के उठने का अनुमान है। एहतियातन लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और समुद्री किनारों से दूर रहने को कहा है।