नई दिल्ली: Sarkari Naukri सरकारी नौकरी के इच्छुक व्यक्ति और योग्य उम्मीद्दवार के लिए सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। गुजरात सरकार आने वाले दिनों में 10 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्तियां करेगी। शिक्षा की गुणवता को सुधारने के लिए गुजरात में शिक्षकों के पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां की जाएगी। शिक्षकों की भर्ती के बारे में राज्य के शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ास्मा ने जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने गुजरात विधानसभा में बजटीय मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए इस भर्ती की जानकारी दी है।
Bihar State Cooprative Bank ने निकाली बंपर भर्ती, कहीं छुट न जाये, करें अप्लाई
प्राइमरी, प्राथमिक में अलग-अलग संख्या में भर्ती होगें शिक्षक
शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ास्मा ने कहा, ”राज्य सरकार गुजराती मीडियम के अलावा अन्य स्कूलों में 385 शिक्षकों और कक्षा 1 से 5 के लिए 1,300 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करेगी। वहीं, कक्षा 6 से 8वीं के लिए 2,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और गुजराती माध्यम के अलावा अन्य स्कूलों में 215 शिक्षकों की भर्ती होगी।
उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में 3,900 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अनुदान प्राप्त स्कूलों में 7,010 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें 1,200 प्रिंसिपल और 5,710 शिक्षक सहायक शामिल होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में 927 अध्यापक सहायकों की भर्ती की जाएगी।
परामर्श मिलते ही एक महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण इन पदों को नहीं भरा जा सका है। इन पदों को मेरिट लिस्ट में शामिल अनुसूचित जाति (एससी) के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने न्याय विभाग से विधिक परामर्श मांगा है। परामर्श मिलते ही एक महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
Ayodhya Vikas Model | PM Modi Inauguration | अयोध्या के विकास का मॉडल तैयार | Ayodhya Ram Mandir |