नई दिल्ली। Bijapur Attack :बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सली दो दिनों में रिहा कर सकते हैं। बीजापुर के एक पत्रकार को फोन कर नक्सलियों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले नक्सलियों ने जवान की रिहाई के लिए सरकार से कुछ शर्त भी रखी है। संगठन ने अगवा जवान को रिहा करने के लिए केंद्र मध्यस्थों को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था।
नक्सलियों ने रखी शर्त
आपको बता दें दो पेज के पत्र में कहा गया है, ‘बीजापुर हमले में 24 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, 31 घायल हुए, 1 हिरासत में है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 4 जवानों की जान चली गई। हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं। वे मध्यस्थों की घोषणा कर सकते हैं। हम उसे रिहा कर देंगे। जवान हमारे दुश्मन नहीं।
Bijapur Attack:पत्रकार ने बताया
बीजापुर के पत्रकार गणेश मिश्रा ने बताया, ‘मुझे नक्सलियों की तरफ से दो बार फोन आया कि एक जवान उनकी हिरासत में है। उन्होंने कहा कि जवान को गोली लगी है और उसका इलाज किया गया है। उसे 2 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवान का एक वीडियो और फोटो जल्द ही जारी किया जाएगा।
Naxal: नक्सलियों के सफाये तक करेंगे जंग, गृहमंत्री शाह का नक्सली गढ़ से एलान
अगवा जवान की रिहाई
ऐसा बताया जा रहा है की अगवा जवान की रिहाई के लिए पुलिस चौतरफा प्रयास कर रही है। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि मीडिया समेत गांव के मध्यस्थों को इस काम में लगाया गया है। इलाके की सघन तलाशी भी ली जा रही है। अभी जवान की लोकेशन का पता नहीं चला है, पर जल्द ही उसे रिहा करा लेंगे। बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 22 जवान शहीद हुए थे।
Delhi Corona News Today | Corona News Today’s Update | Delhi Night Curfew