नई दिल्लीः Ramadan 2021 – रमजान का पवन महीना जल्द ही शुरू होने वाला है. यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं और फिर रात में इफ्तार से उपवास खोलते हैं।आइए जानते हैं कि भारत में रमजान का पवित्र महीना कब से शुरू हो रहा है।
Corona New Guidelines : शादी समारोह और अंतिम संस्कार में बस इतने लोग हो सकेंगे शामिल
पावन पर्व – Ramadan
बता दें की रमजान सभी मुसलमानों के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अगर कोई बीमार है या यात्रा कर रहा है या कोई महिला गर्भवती है आदि, तो वो इन्हें छोड़ सकता है. इस साल रमजान का महीना 13 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है। जो की 12 मई, बुधवार को समाप्त होगा। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं और सेहरी का सेवन करते हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करने के बाद रोजा खोला जाता है।
Ramadan 2021: सहरी और इफ्तार का टाइम
14 अप्रैल- सहरी सुबह 4:13 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे
15 अप्रैल- सहरी सुबह 4:12 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे
16 अप्रैल- सहरी सुबह 4:11 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे
17 अप्रैल- सहरी सुबह 4:10 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे
18 अप्रैल- सहरी सुबह 4:09 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे
19 अप्रैल- सहरी सुबह 4:07 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे
20 अप्रै – सहरी सुबह 4:06 बजे – इफ्तार शाम 6:24 बजे
21 अप्रैल- सहरी सुबह 4:05 बजे – इफ्तार शाम 6:24 बजे
22 अप्रैल- सहरी सुबह 4:04 बजे – इफ्तार शाम 6:25 बजे
23 अप्रैल- सहरी सुबह 4:03 बजे – इफ्तार शाम 6:25 बजे
24 अप्रैल- सहरी सुबह 4:02 बजे – इफ्तार शाम 6:26 बजे
25 अप्रैल- सहरी सुबह 4:01 बजे – इफ्तार शाम 6:26 बजे
26 अप्रैल- सहरी सुबह 4:00 बजे – इफ्तार शाम 6:27 बजे
27 अप्रैल- सहरी सुबह 3:59 बजे – इफ्तार शाम 6:28 बजे
28 अप्रैल- सहरी सुबह 3:58 बजे – इफ्तार शाम 6:28 बजे
29 अप्रैल- सहरी सुबह 3:57 बजे – इफ्तार शाम 6:29 बजे
30 अप्रैल- सहरी सुबह 3:56 बजे – इफ्तार शाम 6:29 बजे
ईद-उल-फितर
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, यही वो महीना था जब मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त किया था। तब से ही इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों तक का होता है। इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=v8885p_e2K8