रश्मि सिंह|Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का 30 अप्रैल को जन्मदिन होता है। ऐसे में आज वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। रोहित अपने शानदार बल्लेबाजी के चलते काफी जाने जाते है। भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर वो खेलते है। टीम इंडिया को अच्छी मैच में अच्छी शुरूआत दिलाने में रोहित का सबसे बड़ा योगदान रहता है। उनके धुंआधारी पारी के वजह से ही उनको हिट-मैन भी कहा जाता है। रोहित के फैंस उनके चौके-छक्कों के लिए बेकरार रहते है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे रोहित के वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में जिसको अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है।
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स-
- वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक
आपको बता दें कि, इंडिया टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने धुंआधार पारी के वजह से जाने जाते है। उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए है। उनमें से एक रिकॉर्ड है वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक लगाए है। उन्होंने पहली बार डबल सेंचुरी साल 2013 में जड़ी थी। तब रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की आतिशी पारी खेली थी। साल 2014 में रोहित शर्मा ने एक बार फिर से दोहरा शतक मारा था। उन्होंने इस बार श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद रोहित ने साल 2017 में तीसरी बार दोहरा शतक मारा था। इस पर फिर से उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा दोहरा शतक जड़ा और वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। - वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक स्कोर
बता दें कि, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अभी तक कोई भी तोड़ नहीं पाया है। दरअसल रोहित शर्मा के नाम एक वनडे मैच में 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है। जिसमें 9 छक्के और रिकॉर्ड 33 चौके जमाए थे।
रोहित का यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। - एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा चौके
जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ऐतिहासिक 264 रनों की शानदार पारी खेली थी। रोहित ने 264 रनों में 33 चौके जमाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं तोड़ पाया है।