नई दिल्ली। Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की खबर सामने आई हैं। दरअसल, पुलिसकर्मियों द्वारा एक पुरुष और दो महिलाओं की पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने से हंगामा मच गया हैं। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये पुलिसकर्मियों की इस हरकत की जमकर निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1381240266699407362?s=20
वायरल हुआ वीडियो :Madhya Pradesh
इस पूरे मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के तहत घटना में शामिल दो अधिकारियों को खंडवा में लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दें, घटना के वीडियो में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति को प्लास्टिक की छड़ों से मारते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, फिर वह दो महिलाओं को भी पीटते हुए दिख जाएंगे जो शख्स का बचाव कर रही थीं। यह घटना रविवार के दिन छैगांव माखन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसोद बंजारी गांव में हुई।
सदस्यों के बीच विवाद
इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और एक स्थानीय कोविड-19 रोगी के परिवार के सदस्यों के बीच विवाद के बाद हुई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक टीम शुक्रवार को कोविड-19 पॉजिटिव आए 20 वर्षीय लड़के को अस्पताल ले जाने के लिए सिरसोद बंजारी गांव पहुंची थी। हालांकि, लड़के के परिजनों ने रविवार के दिन स्वास्थ्यकर्मियों को उसे ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि उसे घर पर छोड़ दिया जाए।
Corona New Guidelines : शादी समारोह और अंतिम संस्कार में बस इतने लोग हो सकेंगे शामिल
सख्त कार्रवाई की मांग
इसके चलते स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान परिजनों ने टीम पर हमला भी किया गया। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जो घटनास्थल पर पहुंची। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमले के संबंध में थाने में एक शिकायत भी दर्ज की गई है। खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा, ‘इस घटना के सिलसिले में छैगांव माखन थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर सजा के तौर पर पुलिस लाइन में तैनात किया गया।’ उन्होंने कहा कि शहर के पुलिस अधीक्षक ललित गथरे की देखरेख में इस मामले में पुलिसकर्मियों के आचरण की जांच की जाएगी।
Corona News Today’s Update | Corona Symptoms on Human Body | Delhi Corona News Today | News Live |