रश्मि सिंह|MP Board Result 2024 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास का नतीजे घोषित कर दिए गए है। 10वीं कक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर टॉप की है। वहीं 12वीं में शाजपुर के जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
MP बोर्ड के नतीजे हुए घोषित
जानकारी के लिए बता दें कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए है। इस साल भी छात्राओं ने कमाल कर दिखाया है। वहीं 10वीं में मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले है। मैथ्स और साइंस में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। वहीं कक्षा 12वीं में भोपाल के शाजापुर के जयंत यादव 500 में 487 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।