नई दिल्लीः देश में कोरोना अबतक इंसानों में ही फ़ैल रहा था लेकिन अब कोरोना वायरस जानवरों में भी फैलने लगा है। कोरोना से एक शेर की मौत हो गई है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोरोना से शेर की मौत की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। राज्यों के सभी राष्ट्रीय उद्यान सेंचुरी, संरक्षित वन क्षेत्र तुरंत प्रभाव से बंद करने की। केंद्रीय वन मंत्रालय के डीआईजी राकेश जगेनिया ने एडवाइजरी जारी की है।
Corona Update : देश में अगले हफ्ते पीक पर होगा कोरोना, जानें वैज्ञानिकों की राय
आठ एशियाई शेर संक्रमित
बता दें की हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेरों के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। सीएसआइआर (सेंटर फार सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी) के मुख्य सलाहकार राकेश मिश्रा ने बताया कि इन शेरों की लार का सैंपल जांचने के बाद इस बात की पुष्टि की गई है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि इन शेरों को हुआ कोरोना संक्रमण अधिक घातक प्रकृति का नहीं है।
COVID : कोरोना वायरस को अगर दे चुके हैं मात, तो जरूर करा लें ये टेस्ट, जानें
इंसानों से जानवरों में पंहुचा संक्रमण
तो वहीं इन आठों शेरों के संक्रमित पाए जाने के बाद से अकेले रखे गए हैं। इन्हें इलाज से फायदा हो रहा है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे पहले इंसानों से जानवरों में यह संक्रमण होने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं था। उन्होंने बताया कि नेहरु जुलाजिकल पार्क में मौजूद शेरों में कोई नए वैरिएंट का संक्रमण नहीं है। मिश्रा ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों के साथ जानवर भी संक्रमित हो सकते हैं।