Dussehra 2021: दशहरा को विजयदशमी भी कहते हैं। इस साल दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
जनतंत्र डेस्कः Dussehra 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली से ठीक बीस दिन पहले यानी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। इसालिए तो इसे विजयदशमी कहते हैं। इस साल दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन एक छोटा-सा उपाय करने से आपके जीवन में सुख-शांति आएगी और साथ ही सभी संकटों से मुक्ति भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें – PM Modi: सात नई रक्षा कंपनियों के लॉन्च इवेंट, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
Dussehra 2021: घर में लगाएँ शमी का पौधा
आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में। शमी का पेड़ तो आपने देखा ही होगा। दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इससे घर में बरकत बनी रहेगी। वहीं, शमी का पेड़ लगाने के लिए दशहरे के दिन को सबसे ज्यादा शुभ इसीलिए माना गया है क्योंकि इसी दिन कुबेर ने राजा रघु को सोने की मुद्राएँ देने के लिए शमी के पेड़ के पत्तों को सोने का बना दिया था। इसीलिए विजयदशमी के दिन सोने की पत्ती खरीदी जाती है। अगर सोने की पत्ती नहीं भी खरीद पाएँ तो घर में शमी का पौधा लगाकर इसके शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं। ये छोटा सा उपाए करके आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।