जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बुल्ली बाई ऐप मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। मुंबई पुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस भी एक्टिव हो गई है। बुल्ली बाई एप पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चौथी गिरफ्तारी असम के जोरहाट से हुई है। जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंजाम दिया है।
दिल्ली पुलिस की टीम ने 21 साल के नीरज बिश्नोई को जोरहाट शहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है नीरज ने ही बुल्लीबाई ऐप को डिजाइन किया था। नीरज दिल्ली में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था लेकिन जैसे ही उसे पुलिस कार्रवाई की खबर मिली वह असम भाग गया। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस का सहयोग किया था।
नरसिंहानंद का विवादित बयान- जिसने एक बच्चा पैदा किया वो मां औरत नहीं, नागिन है
बुल्लीबाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस नीरज बिश्नोई की गिरफ्तारी को काफी अहम बता रही है। पुलिस का कहना है कि नीरज ही इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस नीरज को असम से दिल्ली लेकर आ रही है। कहा जा रहा है कि, नीरज ने इस काम के लिए दिल्ली में रहकर खास ट्रेनिंग ली थी। पुलिस अब इस मामले के सभी आरोपियों पर कार्रवाई तेज कर रही है। कहा जा रहा है इस रैकेट के सभी आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।Esther Acebo Lord Ganesha Video | Esther Acebo Video With Ganesha | Money Heist Stockholm Ganesh Ji
क्या था मामला
दरअसल, बुल्ली बाई ऐप पर 100 नामचीन और दमदार तरीके से अपनी बात रखने वाली मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया जा रहा था। जिसे गिटहब वेबस्टोर के जरिए चलाया जा रहा था। एक महिला पत्रकार की शिकायत पर देशभर में आरोपियों के खिलाफ संगीन मामले दर्ज कर कार्रवाई तेज की गई। इससे पहले एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि चौथी गिरफ्तारी असम से हुई है।