जनतंत्र डेस्क, नोएडा: आचार संहिता लागू होने के बाद सभी दल चुनावों में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस भी घर घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रही है। नोएडा सदर से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। जहां उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह नोएडा सदर के लिए पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर जाकर उनसे कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
जनतंत्र टीवी से बात करते हुए पंखुड़ी पाठक ने कहा, जनता के साथ की वजह से वे आज सदर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा, जनता को वे भरोसा दिलाती हैं कि, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।