जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जरूरतों की हर चीज महंगी होती जा रही है। आटा, तेल, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल, सीएनजी पीएनजी सब महंगे हो गए हैं। एक हफ्ते में तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे बढ़ा दी है।
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को सीएम केजरीवाल ने दी ये सलाह
नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.81 रुपए/लीटर और डीजल 89.07 रुपए/लीटर मिल रहा है। वहीं, अहमदाबाद में पेट्रोल 97.52 रुपए/लीटर और डीजल 91.61 रुपए/लीटर हो गया है। डीजल-पेट्रोल चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगे हो चुके हैं।
Inflation: इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल डीजल
- नई दिल्ली 97.81रू. 89.07रू.
- मुंबई 112.47रू. 96.65रु.
- कोलकाता 107.14रू. 92.22रू.
- चेन्नई 103.71रू. 93.75रू.
- अहमदाबाद 97.52रू. 91.61रू.
- चंडीगढ़ 96.59रू. 95.79रू.
मंगलवार और बुधवार लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे। मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़े थे।
शहर | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 109.85 रुपए/लीटर | 93.35 रुपए/लीटर |
जयपुर | 109.41 रुपए/लीटर | 92.91 रुपए/लीटर |
लखनऊ | 97.56 रुपए/लीटर | 89.08 रुपए/लीटर |
नोएडा | 97.90 रुपए/लीटर | 89.43 रुपए/लीटर |
Inflation: CNG-PNG के दाम बढ़े
गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम तो नहीं बढ़े लेकिन CNG और PNG की कीमतों में इजाफा किया गया। दिल्ली में CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो और PNG के दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगी
तेल कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया। दामों में बढ़ोतरी के बाद बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर पहुंच गया।
चुनावों के कारण कई महीनों से तेल के दाम स्थिर थे लेकिन चुनाव खत्म होते ही महंगाई के कारण आम आदमी का बजट अस्थिर हो चुका है।