जनतंत्र डेस्क, पंजाब: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनें डॉ विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि 3 महीने पहले ही इन्हें स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभालने का अवसर मिला था। लेकिन एसी क्या जरूरत आन पड़ी के पंजाब CM भगवंत मान को ये कड़ा फैसला लेना पड़ा।
दर असल विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग के हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। जब इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने सबसे छुप पर इस शिकायत पर कार्यवही की। शिकायत पर गौर करने के बाद अफसरों से पूछताछ की जिसके बाद मंत्री सिंगला को तलब किया गया। आखिर कार मंत्री सिंगला ने अपनी गलती मान ही ली और उन्हें बर्खास्त कर दिया।
बता दें कि पंजाब पुलिस की टीम ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफतार करने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को जब सिंगला की 1% कमीशन वाली शिकयत के बारे में पता लगा तो उन्होंने कहा कि दागी लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि एसे दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।