रश्मि सिंह|Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हम सभी को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी में लू लगने की समस्या काफी देखने को मिलता है। ऐसे में इस समय नींबू का सेवन करना शरीर के लिए काफी सही होता है। साथ ही नींबू पीने से लू के साथ मोटापे पर भी काफी असर दिखता है। आजकल पूरी दुनिया में मोटापा एक गंभीर समस्या बनी हुई है। लोग अपना वजन कम करने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे है। आज हम आपको बताएंगे नींबू से कैसे वजन कम कर सकते है।
नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। यह एक तरह का सुपरफूड है, नींबू साइट्रस फल होने के वजह से हमारे डाइट में करना काफी जरूरी होता है।
नींबू से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, साथ ही यह तेजी से मोटापा कंट्रोल करता है। नींबू के रस से शरीर का पाचन अच्छा होता है। साथ ही पेट साफ रहता है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नींबू का जूस कमजोर इम्युनिटी वाले जरूर पीना चाहिए।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला दें और उसे पी लें इससे शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है। आप जूस में नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते है।
आपको बता दें कि, नींबू मोटापा को कंट्रोल करता है। जो व्यक्ति रोजाना एक्सरसाइज करते है उन्हें नींबू जरूर खाना चाहिए। नींबू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।
आप नींबू को ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करें। जैसे घर में बनी सब्जियां, दाल, सलाद में शामिल करें इन सब के अलावा ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में शामिल करें।