जनतंत्र डेस्क, लखनऊ: उत्तर –प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित लुलु मॉल (Lulu Mall) का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें टोपी पहने कुछ लोग नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था। अब Lulu Mall से जुड़ी एक और अपडेट सामने आयी है। Lulu Mall के प्रबंधन की ओर से Mall के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। जिसमें एक बड़ी बात कही गई है।
Lulu Mall के बाहर लगा,नोटिस
Lulu Mall के प्रबंधन ने Mall के अंदर जो नोटिस बोर्ड लगाया गया है उसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि Mall के अंदर किसी भी धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नही हैं। जिससे यह साफ हो रहा है कि Lulu Mall के अंदर किसी भी धर्म के लोगों को नमाज और पूजा- पाठ करने की अनुमति नहीं हैं।
हिन्दू संगठन ने किया था,विरोध
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर Mall परिसर में नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर विवाद हो गया था। हिन्दू संगठनों ने Mall परिसर में नमाज पढ़े जाने पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद इस मामले पर विवाद हो गया। वहीं गुरुवार को हिन्दू महासभा के सदस्यों ने Mall के सामने धरना प्रदर्शन किया और Mall के अंदर सुंदर कांड पढ़ने का एलान किया था। इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी ने इसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया। अधिकारी ने बताया कि नमाज पढ़ने वालों में Mall का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं है। जनसंपर्क अधिकारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात नमाजियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था और मामले की जांच अभी भी जारी है।