जनतंत्र डेस्क, उत्तरप्रदेश: आज सीबीएसई बोर्द के 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। दरअसल उत्तरप्रदेश में बुलंदशहर की रहने वाली एक लड़की ने पूरे 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। आपको बता दें कि तान्या सिंह ही वही लड़की हैं जो इस साल की All India Topper हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि तान्या सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की स्टूडेंट हैं। रिजल्ट आने के बाद डीपीएस में सभी लेग जश्न मना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार तान्या का कहना है कि मैं बुलंदशहर डीपीसी की स्टूडेंट हूं और मुझे 500 से 500 नंबर मिले हैं, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, हां मैं All India Topper हूं।
वहीं बुलंदशहर डीपीएस की ही एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं। और उसी स्कूल की एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले हैं। बुलंदशहर डीपीएस के करीब 250 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। स्कूल के 100 फीसदी बच्चे पास हो गए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है, हमारे सभी बच्चे पास हो गए हैं और हमारे स्कूल से All India Topper है।
CBSE Board के हिसाब से इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की परीक्षा में 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़के पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है।