जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के घर खुशखबरी आई है। दरअसल उनकी वाइफ पंखुरी ने बेटे को जन्म दिया है। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और फैन्स के साथ खुशखबरी साझा की है। जानकारी के लिए बता दें कि Krunal Pandya ने अपनी वाइफ पंखुरी और बेटे के साथ तस्वीर साझा की। साथ ही अपने बेटे का नाम भी बता दिया, दोनों ने अपने बेटे का नाम कवीर क्रुणाल पंड्या रखा है।
वहीं Krunal Pandya टीम इंडिया के लिए टी-20 और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआत में वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और अब लखनऊ सुपर जायंट्स के उप-कप्तान हैं। क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज़ खेल रहे थे। क्रुणाल-पंखुरी की शादी साल 2017 में हुई थी, पंखुरी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और वह डांस-रील बनाती रहती हैं।