जनतंत्र डेस्क, उत्तर- प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बांदा से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आयी है। एक बार फिर दुष्कर्म का एक संगीन मामला सामने आया है, जहां एक 22 साल के लड़के ने एक 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े: रेनो कार ने रिलीज किए ऐसे शानदार ऑफर , ग्राहकों की हुई मौज
Banda: क्या है पूरा मामला?
मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे का है। यहां पर एक 4 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक लड़के ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने मासूम से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्ची जैसे तैसे उस हैवान के चंगुल से छूट कर खून से लथपथ हालत में रोते हुए घर पहुंची। इसके बाद उसके माता-पिता उसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। आपको बता दें, बच्ची की हालत अभी भी गंभीर है। बच्ची सीएचसी में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
Banda: पुलिस ने आरोपित को किया, गिरफ्तार
फिलहाल, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हम सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिले और दोषी को सख्त से सख्त सजा मिले और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके ।
Banda: कितनी बार और?
अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर कब तक मासूमों का बचपन उनसे छीना जाता रहेगा। अपने ही घर के बाहर खेल रहे बच्चे क्या गलत कर रहे हैं कि उनके साथ इस तरह की हैवानियत को अंजाम दिया जा रहा है? क्या अभी भी यही कहा जा सकेगा कि 4 साल की बच्ची ने ढंग के कपड़े नहीं पहने होंगे, इसलिए ऐसा हुआ?