ISRO EOS-09 Satellite Launch News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अभियान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट (EOS-09) मिशन नाकाम हो गया है। इसरो के प्रमुख वी नारायणन ने लॉन्चिंग के बाद इस मिशन के नाकाम होने की जानकारी दी। हम इसकी जांच कर रहे हैं और खामियों को लेकर पूरा विश्लेषण करने के बाद आगे की जानकारी साझा करेंगे।
तीसरे चरण में फेल हो गया EOS-09
श्रीहरिकोटा में PSLV-C61 की लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा “यह मिशन अपने तीसरे चरण में आकर फेल हो गया है। हम इस पर अवलोकन कर रहे हैं, फिलहाल मिशन पूरा नहीं हो पाया है। इसका आकलन करने के बाद हम इस पर वापस बात करेंगे। इसरो का बेहद खास पीएसएलवी 4 स्टेज रॉकेट है और पहले लॉन्चिंग के दौरान शुरुआती 2 चरण सामान्य थे। लेकिन तीसरे चरण में यह फेल हो गया।”
ISRO ने दी जानकारी
लॉन्चिंग के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में नारायणन ने कहा “तीसरे चरण के कामकाज के दौरान, हम एक अवलोकन देख रहे हैं और मिशन पूरा नहीं हो सका। विश्लेषण के बाद, हम वापस आएंगे।” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से PSLV-C61 लॉन्च किया, जो EOS-09 (पृथ्वी अवलोकन उपग्रह -09) को SSPO कक्षा में ले जाता है। EOS-09, EOS-04 का दोहराव उपग्रह है, जिसे परिचालन अनुप्रयोगों में लगे उपयोगकर्ता समुदाय के लिए रिमोट सेंसिंग डेटा सुनिश्चित करने और अवलोकन की आवृत्ति में सुधार करने के मिशन उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।”
इसरो का यह 101वां मिशन
बता दें कि सोलर सेटेलाइट लॉन्च व्हिकल (पीएसएलवी) रॉकेट के जरिए EOS-09 की लॉन्चिंग की 22 घंटे की उलटी गिनती शनिवार को श्रीहरिकोटा से शुरू की गई थी। इसे पीएसएलवी-सी61 की लॉन्चिंग आज रविवार सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड से होना। इसे तय समय पर लॉन्च भी किया गया। लेकिन यह फेल हो गया, बता दें कि अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का यह 101वां मिशन था। EOS-09 करीब 1,696.24 किलोग्राम वजन का है। अगर यह मिशन कामयाब हो जाता तो यह अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट के ग्रुप में शामिल हो जाता।