Akhilesh Yadav In Agra : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार को आगरा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सांसद रामजीलाल सुमन के घर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सपा मुखिया ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “सुना है सरकार ने शांतिपूर्व सम्मेलन की परमिशन दी थी। लेकिन यहां तो तलवारें बंदूकें लहराई गईं।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
इस दौरान अखिलेश के साथ रामजीलाल सुमन, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि “जो घटना हुई है, जिस बात को लेकर आगरा में तलवारे लहराई गईं, बंदूकें लहराई गईं। मैंने सुना है कि यहां सरकार ने शांतिपुर्ण तरीके से प्रदर्शन की इजाजत दी है। इससे पहले यहां मुझे गोली मारने की धमकी जिसने दी थी। वह बहुत गरीब और भोले भाला था। उन्हें कठपुतली बनाया गया या दिल्ली वाले के हाथ में उनका ताला था।
#BreakingNews | आज आगरा दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव
➡️राणा सांगा विवाद के बाद पहली बार जाएगा आगरा
➡️पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन से करेंगे मुलाकात#Agra #AkhileshYadav #RamjilalSuman #Agra #Trending #NewsUpdate #SamajwadiParty #RanaSanga @samajwadiparty @yadavakhilesh… pic.twitter.com/62LZEAv7EB
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 19, 2025
“PDA समाज में डर पैदा करना चाहती है भाजपा”
अखिलेश यादव ने कहा कि भीमराव आंबेडकर का संविधान हम सभी के लिए एक ढाल है। सुमन के घर पर हमला हुआ, यह कोई अचानक वाला हमला नहीं था। यह एक सोची समझी साजिश थी। यहां पर पहले प्लानिंग हुई, फंडिग हुई और फिर घटना को अंजाम दिया। केंद्र सरकार बस यह चाहती है कि PDA समाज में डर पैदा कर दिया जाए। ताकि उन्हें फायदा हो सकें।
“मुझे धमकी मिली है” – अखिलेश
सपा प्रमुख ने कहा कि “मुझे धमकी मिली है। जिस तरह से फूलन देवी के मारा गया था, वैसे ही हम तुम भी मारे जाओगे। भाजपा के ये लोग आज कुछ भी कर सकते हैं। अगर उनके खिलाफ FIR होती भी है, तो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। आगरा में जितने थाने हैं, सभी जगह इन्हीं के लोग हैं।”
“भाजपा कानून मानने वाले नहीं”
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि “समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और उसके तहत हमें मिले अधिकारों का पालन करते हुए आगे बढ़ेगी। तलवार लहराने वालों और गाली-गलौज करने वालों पर कार्रवाई होगी। हम कानून को मानने वाले लोग है भाजपा कानून मानने वाले नहीं हैं।” गौरतलब हो कि सपा के राज्यसभा सांसद ने राणा सांगा पर बाबर को भारत लाने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार बता दिया। उनके इस बयान के बाद से राणा सांगा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।