Manav Sharma Suicide Case : उत्तर-प्रदेश के आगरा में 24 फरवरी 2025 को एक शख्श ने सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम मानव शर्मा (Manav Sharma) है। मानव मुंबई की एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के तौर पर काम करता था। आत्महत्या करने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी निकिता शर्मा पर कई आरोप लगाए। इसके बाद निकिता शर्मा ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है। इस बीच मानव शर्मा की बहन ने निकिता पर कई गंभीर आरोप लगाए।
बहन ने किया नया खुलासा
मृतक मानव शर्मा की बहन ने बताया कि जनवरी 2025 में “मानव को निकिता के अफेयर के बारे में पता लगा। निकिता के अफेयर की जानकारी प्रिया नाम की एक महिला ने दी थी। प्रिया ने बताया कि कैसे निकिता शादीशुदा पुरुषों को फंसाती है। साथ ही किस तरह लोगों की मैरिज लाइफ को बर्बाद करती हैं। जिसके बाद 25 जनवरी को मानव ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों को माता-पिता ने मुंबई जाकर उन्होंने समझाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ने एक-दुसरे को तलाक देने का फैसला किया।
“निकिता के चल रहे थे अफेयर्स” – बहन
इसके बाद मानव और निकिता 23 फरवरी को मुंबई से आगरा लौट आए थे। मानव की बहन ने निकिता पर आरोप लगाया कि “उन दोनों को अगली सुबह तलाक के लिए वकील से मिलने वाले थे। लेकिन वह मानव को अपने माता-पिता के घर ले गई। जहां मानव को धमकाया गया। उसे यह अहसास दिलाया गया कि सारे कानून महिलाओं के पक्ष में हैं। फिर इसके अगले ही दिन मानव ने सुसाइड कर लिया।
“तलाक लेने का किया था फैसला”
न्यूज चैनल आज तक से बातचीत करते हुए मानव की बहन ने कहा “मानव काफी संवेदनशील था। वह गिटार बजाता था और पेंटिंग्स बनाना काफी पसंद था।” निकिता ने मानव पर मारपीट के आरोप लगाए थे, इस पर बात करते हुए मानव की बहन ने कहा “उनका भाई किसी को भी मार नहीं सकता था। इसलिए उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली।”
मानव शर्मा और निकिता शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद निकिता भी मुंबई शिफ्ट हो गई थी। कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। दोनों के बीच आए-दिन झगड़ा करने लगी। मानव शर्मा के पिता ने बताया कि परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी थी। मानव के पिता ने बताया कि बहू अपने किसी बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात भी किया करते थे।