मेष राशि- चीज़ें उतनी ही चमकदार दिख रही हैं जितना आप महसूस कर रहे हैं। आपके जीवन में विकास के अवसर और तेजी लाने की संभावना है। निर्णय लेते समय अपने आप से पूछने वाली महत्वपूर्ण बात यह है। क्या यह मेरे लिए सही और जरुरी है? किसी ऐसे व्यक्ति पर ध्यान न दें। जो आपके लिए नहीं खड़ा है। इसलिए एक कदम पीछे हटें। स्थिति के समझें और अपना ध्यान खुद पर दें।
वृषभ राशि- आज आपको अपने रिश्ते के बारे में बात करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए। अपने रिश्ते में किसी तीसरे को न आने दें। शादी का विचार बन सकता है। प्रेमियों के जीवन में उत्साह आएगा। कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है। जो आपके विचार पर मेल खाता है।
मिथुन राशि- आपका साथी आपकी मदद करेगा। उनके प्रति आभारी रहें। उनकी सराहना करें और स्नेह करें। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बात करें। एक दूसरे का साथ दें औऱ किसी तीसरे को बीच में न आने दें। व्यवसाय जीवन अच्छा होगा। लाभ हो सकता है।
कर्क राशि- अपनी पत्नी ने अच्छे से बात करें। उनसे कड़वी करेंगे तो उन्हें ठेस पहुंच सकती है। अगर आपकी पत्नी ने कुछ गलत किया भी है। तो आराम से बात करके मामले को सुलझा लें। आज अच्छे कपड़े पहनें। आज आपका काम में मन लगेगा। धन लाभ होगा।
सिंह राशि- शादीशुदा लोगों को अपने परिवार को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। यह कदम उठाने से डरो मत। आपका परिवार हर संभव तरीके से आपका समर्थन करेगा। संदेह होना सामान्य बात है, लेकिन एक-दूसरे पर भरोसा रखें, और चीजें सही हो जाएंगी। अपने व्यक्तित्व को बदलने के बजाय अपने तरीके से प्यार दिखाएं।
कन्या राशि- सरप्राइज डेट की योजना बन सकती है। अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाएं। अगर आप असहज महसूस कर रहे हैं। तो आगे बढ़कर बात करें। अपने अतीत के बारे में अपने प्रेमी से बात न करें, इससे रिश्ते में दरार बढ़ सकती है। सकारात्मक रहें। सब ठीक हो जाएगा।
तुला राशि- अगर आप हाल ही में किसी रिश्ते में आए हैं तो अपनी ज़रूरतें बताने से न कतराएँ। आपका साथी आपको तभी समझ पाएगा जब आप उसके साथ ढंग से बात करेंगे। इसलिए अपनी चिंताओं को व्यक्त करें। अगर आप जिससे प्यार करते हैं उससे शादी करना चाहते हैं तो आज उसे प्रपोज करें।
वृश्चिक राशि- जो लोग अपने साथी से दूर हैं। उनके लिए चीजें असामान्य हो सकती हैं। आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इसलिए अपने साथी से बात करें और दूरियों को कम करें। किसी को समझने का प्रयास करें और बातचीत करके मामले को सुलझा लें।
धनु राशि- किसी की धन या व्यवसाय से प्रभावित हो सकते हैं। बेहतरी इसी में है कि पहले उसके बारे में पूर्ण जानकारी लें। अपने वजन के बारे में ध्यान दें। अपने माता पिता घर परिवार को हर चीज की जानकारी दें। पढाई पर ध्यान दें और ज्ञान को अर्जित करें।
मकर राशि- जीवन में थोड़ा धैर्य रखें। अपनी फिटनेस पर ध्यान जरुर ध्यान दें। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। यात्रा पर जाने की संभावना है और उसमें कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। घर में कोई प्रोगाम होने की संभावना है।
कुंभ राशि- आज आपको धन लाभ होगा। स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार दोस्त आपका वक्त मांग रहे हैं। लेकिन समय के अभाव के कारण आप उनसे नहीं मिल सकते । कुछ लोगों के जीवन में घऱ का योग बन रहा है। यात्रा पर जाते वक्त गति पर ध्यान दें।
मीन राशि- इस समय खर्चों पर ध्यान दें । समझदारी इसी में है। अभी आप अधिक खर्च करेंगी तो आगे चलकर आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति विवाद की संभावना है। किसी विदेश यात्रा में देरी हो सकती है।