Bigg Boss 17 First Promo: इंडियन टेलीविजन का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द ही आने वाला है। फिर से इस सीजन को सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं। कलर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “इस बार बिग बॉस दिखांएगे एक अलग रंग। जिसे देखकर रह जाएगे आप सब दंग।”
Bigg Boss के तीन अवतार
शो का प्रोमो सलमान खान के साथ शुरु होता है, वह प्रोमो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब तक दर्शक ने सिर्फ बिग बॉस की आँख देखी है। पर 17वें सीजन में वह बिग बॉस के तीन अवतार देखेंगें। सलमान ने प्रोमो मे तीनों अवतारों से रुबरु कराया। बिग बॉस का पहला अवतार है ‘दिल’, दूसरा है ‘दिमाग’ और तीसरा है ‘दम’। इसके साथ ही वह कहते हैं, अभी के लिए इतना ही, प्रोमो हुआ खत्म।
Bigg Boss Ott का विनर
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन खत्म हुआ है। जिसे फेमस यूट्यूबर ‘एल्विश यादव’ ने जीता है। इस सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसी कारण से इस सीजन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि, बिग बॉस ओटीटी के कुछ कंटेस्टेंट्स को फिर से Bigg Boss 17 में जगह दी जा सकती है | एल्विश यादव और फुकरा इन्सान को लोग बिग बॉस 17 में देखना चाहते है, पर दोनों ने अपनी तरफ से कोई पुष्टी नहीं की है
Bigg Boss 16 का विनर
बिग बॉस टीवी की दुनिया का एक बेहद ही पॉपुलर रिएलिटी शो है। ऑडियंस इस शो को काफी पसंद करते आ रहे हैं। बात पिछले साल की करें तो 16वें सीजन का खिताब ‘एमसी स्टैन’ ने अपने नाम किया था, जबकि ‘शिव ठाकरे’ रनरअप रहे थे। इस सीजन को भी लोगों की तरफ से खूब पसंद किया गया था। पर कुछ लोग स्टैन के जीतने पर खुश नहीं थे। कुछ लोगों का यह मानना था की शिव को जीतना चाहिए था, क्योकि उनको शिव का गेंम ज्यादा पसंद आया था।