Darbhanga News: बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। यहां रविवार, 30 मार्च शाम को कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर पर कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया। श्रद्धालुओं पर पथराव कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने किया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब साढ़े चार बजे की है। महिला श्रद्धालुओं के बीच अचानक पथराव से भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
श्रद्धालुओं पर किया गया पथराव
गांव वालो के मुताबिक, मोहम्मद अलाउद्दीन के छत पर जमा लोग भीड़ पर पत्थर फेंक रहे थे। अचानक हुए हमले से लोग हैरान रह गए, इस घटना की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल से भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में लिया। लेकिन पथराव से गांव के दोनों समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है।
कलश यात्रा के दौरान हुआ पथराव
जानकारी के मुताबिक, विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि जिस सड़क से कलश यात्रा जा रही थी। उसी सड़क पर आवारा मुर्गा-मुर्गी भीड़ के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। मुस्लिम लोगों का कहना था कि पक्षी को क्यों हड़काया गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। केवटगामा में यादव बहुल संख्या में हैं। इससे पहले की मामला और बढ़ता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल मामला अभी शांत है। लेकिन आगे जांच पड़ताल जारी है।
जांच पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस
पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि “होली के दिन समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवकों को घायल कर दिया था। तब बातचीत से यह मामला सुलझा लिया था। लेकिन रविवार को हुए पथराव के कारण गांव में दहशत का माहौल हो गया है।