रश्मि कुमारी| MOVIE REVIEW: साल 2023 में एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में आई है। इस साल की शुरुआत शाहरुख खान की धमाकेदार फिल्म ‘पठान’ के साथ हुई थी। इसके बाद सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ के साथ शाहरुख एक बार फिर हर तरफ छा रहे हैं। बड़े परदे के साथ ओटीटी पर भी दिलचस्प प्रोजेक्टस रिलीज होने को तैयार हैं। आइए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
फुकरे 3
बॉलीवुड के फुकरे पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह फिर से एक बार वापस आ रहे हैं। ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में इस बार पंकज त्रिपाठी भी देखने को मिलेगें। दर्शक इस बार अली फैज़ल को फिल्म में नहीं देख पाएगें। बात करें स्टोरी की, तो इस बार फुकरों की टोली भोली पंजाबन से राजनीति के मैदान में लड़ाई लड़ने वाली है। यह फिल्म 28 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
थैंकू यू फॉर कमिंग
भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शहनाज गिल और डॉली सिंह फिल्म ‘थैक यू फॉर कमिंग’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। भूमि पेडनेकर की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी में महिलाओं के एक विशेष वर्ग और उस वर्ग की ऑर्गेज्म से जुड़ी फैंटसी को दिखाया गया है। ट्रेलर देखते हुए मन में सवाल आता है कि, क्या वाकई ये एक बड़ी समस्या है? इस कहानी में कुछ और मजेदार ट्विस्ट है, जो कि आपको सिनेमाघरों में ये 6 अक्टूबर को देखने को मिलेगा।
सुखी
शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म ‘सुखी’ के साथ बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर रही हैं। ये कहानी सुखी नाम की एक औरत पर आधारित है। जिसकी जिंदगी शादी के बाद घर के काम और घरवालों का ख्याल रखने तक ही सिमट कर रह जाती है। उन्हें अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से मिलने का मौका मिलता है, जिसके बाद वो एक बार फिर से खुलकर जिंदगी को जीती है। ये फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
चार्ली चोपड़ा
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा’ एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में आप चार्ली नाम की एक लड़की को, सोलांग वैली के एक अमीर आदमी की मौत की गुत्थी सुलझाते देखेंगे। यह फिल्म इंग्लिश की मशहूर मिस्ट्री राइटर “Agatha Christie” की किताब पर आधारित है। सोनी लिव पर ये 27 सितंबर को स्ट्रीम होगी।
वेलकम 3
अक्षय कुमार अपनी 2007 में आई हिट फिल्म ‘वेलकम’ का थर्ड पार्ट लेकर आ रहे हैं। इसे ‘वेलकम टू द जंगल’ का नाम दिया गया है। फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, जॉनी लीवर तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता संग कई दिग्गज एक्टर्स काम कर रहे हैं। यह मूवी 2024 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। अभी फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है।