रश्मि सिंह|Sanjay Kapoor Birthday: एक्टर संजय कपूर का फिल्मी करियर यूं तो कुछ खास नहीं रहा है लेकिन वे लगातार लाइमलाइट में बने रहते है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी संजय काफी एक्टिव रहते है, वे अक्सर अपनी और अपने फैमिली फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है। उनके तस्वीरों को फैन्स भी जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते है, संजय कपूर का आज 58 साल के हो गए हैं। एक्टर ने अपना जन्मदिन दुबई के एक होटल में आधी रात को धूमधाम से मनाया, उनके बर्थडे बैश में फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। संजय कपूर ने अपने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है।
संजय की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई स्टार्स
संजय कपूर के इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई वीडियो में सीमा सजदेह, महीप कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर और बोनी कपूर को पार्टी में जमकर तस्वीरें क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है। संजय की बर्थडे पार्टी में भावना पांडे के साथ फिल्म मेकर-कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर चंकी पांडे भी शामिल हुए, वहीं पंजाबी सिंगर सुखबीर बैश में परफॉर्म करते नजर आए, संजय ने अपने बर्थडे के जश्न की तस्वीरों और वीडियो की सीरीज को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है
इस फिल्म से संजय ने किया था डेब्यू
संजय कपूर ने 1995 में तब्बू के साथ ‘प्रेम’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, हालांकि फिल्म की रिलीज में देरी के कारण बॉक्स ऑफिस पर उनके आंकड़े कुछ अच्छे नहीं रहे। संजय कपूर माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘राजा’ में नजर आए और फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद संजय कपूर मशहूर हुए और रातोंरात स्टार बन गए।