Sunil Shroff Death: मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। अक्षय कुमार की पॉपुलर फिल्म ‘OMG 2’ के जाने माने कलाकार सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। सुनील श्रॉफ का निधन कैसे हुआ है इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि, वो काफी समय से बीमार थे। आपको बता दे कि, उन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म ‘OMG 2’ में नजर आए थे। सुनील ने हाल ही में पंकज त्रिपाठी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। उन्होंने फिल्मो के साथ-साथ कई ब्रैंड्स के लिए भी विज्ञापन में काम कर चुकेहैं।
ये थी सुनील श्रॉफ की आखिरी पोस्ट
सुनील श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वो खुद से जुड़ी कई पोस्ट शेयर करते रहते थे। उनकी आखिरी पोस्ट पंकज त्रिपाठी के साथ थी। यह फोटो उन्होंने ‘OMG 2’ की सफलता पार्टी के दौरान लिया था।
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील श्रॉफ
अगर सुनील श्रॉफ की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो, उन्होंने ‘ओह माय गॉड 2’, के अलावा ‘द फाइनल कॉल’, ‘कबाड़ द कॉइन’, ‘अभय’ और कई अच्छी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें उनके सपोर्टिंग रोल्, के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने दमदार रोल से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई थी।