Haryana-Maharashtra Election 2019 : Exit Polls ने बनाई किसकी सरकार ?
नई दिल्ली : Maharashtra और Haryana में विधानसभा चुनाव (Haryana-Maharashtra Election 2019) के लिए मतदान समाप्त होने के बाद कई चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने अपना-अपना EXIT Poll जारी कर दिया है। चुनाव के पहले और अब मतदान की समाप्ति के बाद सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है, लेकिन EXIT Poll के नतीजों में एक बार फिर दोनों ही राज्यों में बीजेपी बाज़ी मारती नज़र आ रही है।
Haryana का Exit Poll
Exit Poll के नतीजों में हरियाणा में एक बार फिर खट्टर सरकार के गठन का रास्ता साफ़ नज़र आ रहा है। तकरीबन सभी Exit Poll में हरियाणा में बीजेपी सरकार के गठन का अनुमान लगाया गया है। Exit Poll के नतीजों में हरियाणा में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती नज़र आ रही है। रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल में बीजेपी को 52-63 और कांग्रेस को 15-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है, जबकि इनेलो को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
एबीपी के एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में 72 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का, जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। सीएनएन-न्यूज18 इप्सोस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों में 75 तक जीत सकती है। कांग्रेस के खाते में 15 और इनेलो को शून्य सीट मिलने का अनुमान है। पोल्स ऑफ पोल के एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा के 90 सीटों पर बीजेपी के 66 सीटें जबकि कांग्रेस के 14 सीटें जीतने का अनुमान है।
Maharashtra का Exit Poll
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी 204 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस 69 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे- माय एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी 181 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि कांग्रेस को 81 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 26 सीटें मिलने का अनुमान है।
सीएनएन न्यूज 18 – IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी 243 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस को 41 जबकि अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव में 71 सीटें जीतकर बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 230 सीटों पर जीत हासिल कर सकती, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 48 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।