Amway India: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के मामले पर कार्रवाई की। Amway India कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया। बता दें किय सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, Amway India के खिलाफ तेलांगाना पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोप पूरा यह था कि, यह सामान को बेचने के नाम पर अवैध तरीके से पैसों को लूट रही है और लोगों से निवेश और मुनाफे देने के नाम पर इस कंपनी से जोड़ने की बात कर पैसे लिए जा रहे हैं। कंपनी ने यह दावा किया कि, जितने लोगों को जोड़ोगे उतना फायदा होगा।
तुरंत हुई चांज शुरु
कंपनी के खिलाफ जांच शुरु की और पाया गया कि यह धोखाधड़ी कर रही है। यह मल्टी लेवल कंपनी के नाम पर पैसे लेती है और लोगों को जोड़ने के लिए कहती है।
कुल 4050 करोड़ का किया फर्जीवाड़ा
बता दें कि, ईडी ने सभी लोगों को MLM स्कीम में जोड़कर 4050 करोड़ कमाए, जिसमें से 2859 करोड़ रुपये विदेश में भेज दिए। ये पैसे कंपनी ने लोगों से निवेश या कंपनी का सदस्य बनने के नाम पर लिए थे। जांच के मुताबिक लोगों से ठगे गए पैसों को कंपनी ने विदेश में डिविडेंट, रॉयल्टी और दूसरे खर्चो के नाम पर विदेश भेजकर वहां के बैंक खातों में जमा करवा लिया। इस मामले में एजेंसी ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 757.77 करोड़ की संपत्ति अटैच की है।