रश्मि सिंह|Bank Holiday List 2024: साल 2023 को खत्म होने में बस चंद दिन ही बचे है और नए साल की शुरुआत बस अब होने ही वाली है। ऐसे में साल 2024 में शनिवार और रविवार के अलावा और किस दिन बैक बंद रहेंगे ये जानना भी दिलचस्प रहेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लोकल त्योहारों और जयंती के हिसाब से बैंको की छुट्टी को जारी करता है। इसके अलावा राष्ट्रीय त्योहारों के कारण भी बैंको में छुट्टियां रहती है। बैंक की छुट्टी के कारण कई बार ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप भी पढ़िए बैंक की छुट्टियों की पूरे साल 2024 की लिस्ट।
साल 2024 में कब बैंक रहेंगे बंद
- जनवरी माह में इतनी है छुट्टियां
1 जनवरी, 2024- पूरे देश में बैंक बंद रहेगे
11 जनवरी, 2024- मिजोरम में मिशनरी दिवस के कारण बैंक बंद है
12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे
13 जनवरी, 2024- दूसरा शनिवार और लोहड़ी के कारण बैंक बंद रहेंगे
14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार के कारण देश के कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा
15 जनवरी, 2024- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे
16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेंगे
17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंति के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगा
25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस के कारण प्रदेश में छुट्टी रहेगी
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी के कारण असम में छुट्टी रहेगी - फरवरी माह की छुट्टियां
15 फरवरी, 2024- Lui-Ngai-Ni के कारण मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे
19 फरवरी, 2024- शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र में बैंकों में अवकाश रहेगा - मार्च माह की छुट्टियां
8 मार्च, 2024- महाशिवरात्रि के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
25 मार्च, 2024- होली के कारण बैंक बंद रहने वाले है
29 मार्च, 2024- गुड फ्राइडे के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे - अप्रैल माह की छुट्टियां
9 अप्रैल, 2024- उगादी/गुड़ी पड़वा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहने वाले है
10 अप्रैल, 2024- ईद-उल-फितर के कारण बैंक बंद रहेंगे
17 अप्रैल, 2024- रामनवमी के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा - मई माह की छुट्टी
1 मई, 2024- मजदूर और महाराष्ट्र दिवस के कारण कई राज्यों में अवकाश रहेगा - जून माह की छुट्टियां
10 जून, 2024- श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस के कारण पंजाब में बैंक रहेगा
15 जून, 2024- YMA डे के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा - जुलाई माह की छुट्टीयां
6 जुलाई, 2024- MHIP डे के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा
17 जुलाई, 2024- मुहर्रम के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
31 जुलाई, 2024- शहीद उधम सिंह शहादत दिवस हरियाणा और पंजाब में बैंकों में अवकाश रहेगा - अगस्त माह की छुट्टियां
15 अगस्त, 2024- स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
19 अगस्त, 2024- रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे
26 अगस्त, 2024- जन्माष्टमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे - सितंबर माह की छुट्टियां
7 सितंबर, 2024- गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेगा
13 सितंबर, 2024- रामदेव जयंती, तेजा दशमी राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे
16 सितंबर, 2024- ईद-ए-मिलाद के कारण कई राज्यों में छुट्टी रहेगी
17 सितंबर, 2024- इंद्र जात्रा के कारण सिक्किम में बैंक रहेंगे
18 सितंबर, 2024- नारायण गुरु जयंती के कारण केरल में छुट्टी रहेगी
21 सितंबर, 2024- नारायण गुरु समाधि के कारण केरल में छुट्टी रहेगी
23 सितंबर, 2024- वीरों का शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे - अक्टूबर माह की छुट्टियां
2 अक्टूबर, 2024- गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे
10 अक्टूबर, 2024- महा सप्तमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
11 अक्टूबर, 2024- महा अष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे
12 अक्टूबर, 2024- दशहरा के कारण बैंक बंद रहेगा
31 अक्टूबर, 2024- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेगा - नवंबर माह की छुट्टियां
1 नवंबर, 2024- कुट, हरियाणा डे, कर्नाटक राज्योत्सव के कई राज्यों में अवकाश रहेगा
2 नवंबर, 2024- निंगोल चकौबा मणिपुर में बैंक बंद रहेगा
7 नवंबर, 2024- छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेगा
15 नवंबर, 2024- गुरु नानक जयंती गुरु नानक जयंती के कारण बैंक बंद रहेगा
18 नवंबर, 2024- कनक दास जयंती कर्नाटक में छुट्टी रहेगी - दिसंबर माह की छुट्टी
25 दिसंबर, 2024- क्रिसमस के कारण अवकाश रहेगा