रश्मि सिंह|Forbes World’s Most Powerful Womens: फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य भारतीय महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। जिन्होंने बिजनेस सेक्टर में अलग मुकाम पाया है।
फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में निर्मला सीतारमण को 32वें पायदान पर रखा गया है। निर्मला सीतारमण मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनी और कॉपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही है। वित्त मंत्री के साथ ही लिस्ट में जिन तीन अन्य भारतीय महिलाओं को स्थान दिया गया है। उनमें HCL CORP की CEO रोशनी नादर मल्होत्रा, Steel Authority Of India के चेयरपर्सन सोमा मंडल और Bicocon Founder किरण मजूमदार शॉ भी शामिल है।
टॉप-100 पावरफुल महिलाओं में शामिल भारतीय
रोशनी नादर- सबसे ताकतवर महिलाओं में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही शामिल रोशनी नादर मल्होत्रा HCL के संस्थापक और उद्दोगपति शिव नादर की बेटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सीईओ के रुप में वह कंपनी के सभी रणनीतिक निर्णयों की जिम्मेदारी संभाल रही है। उन्होंने जुलाई 2020 में अपने पिता के बाद इस जिम्मेदारी को संभआला था।
सोमा मंडल- सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष है। साल 2021 में उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी और खास बात ये है सोमा मंडल के नेतृत्व में सेल लगातार फायदे में बनी हुई है और उनकी लीडरशिप के पहले वर्ष में कंपनी के मुनाफए में तीन गुना उछाल दर्ज किया गया था।
किरण मजूमदार शॉ- फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किरण मजूमदार-शॉ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक है। साल 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना उनके द्वारा की गई थी।