Canada Toronto Shooting : टोरंटो के स्कारबोरो में शुक्रवार, 7 मार्च की देर रात अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉर्पोरेट ड्राइव के पास करीब रात 10.30 बजे हुई।
कनाडा के टोरंटो में अंधाधुंध फायरिंग
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि “एक पब के पास कई लोग गोलियों की चपेट में आ गए”। हालांकि गोलीबारी की घटना के बाद घायलों की स्थिति पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
#BreakingNews | कनाडा के टोरंटो में एक पब हुई गोलीबारी, कम से कम 12 लोग घायल: पुलिस#Canada #TorontoFiring #trendingnews #Jantantratv #JTV pic.twitter.com/kfmUMMR5jB
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 8, 2025
हमले में 11 लोग हुए घायल
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “संदिग्ध अब भी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस कोई कोई भी जानकारी नहीं मिली है।इलाके में रहने वालों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का भी आग्रह किया गया है।
हमले की जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब हो कि टोरंटो के मार्खम में शुक्रवार, 7 मार्च कुछ युवकों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में 20 साल की एक महिला की मौत हो गई। गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे हाईवे 48 और कैसलमोर एवेन्यू के पास सोलेस रोड पर हुई। मृतक महिला नीलाक्षी रागुथास को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।