Chandigarh Drone Attack News : पाकिस्तान में भारत की जवाबी कार्रवाई से हलचल तेज हो गई है। लाहौर, कराची समेत कई शहरों में अफरा-तफरी का माहौल है। दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह लगातार भारत के आम लोगों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। जवाब में भारत भी आतंकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत ने लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट, बहावलपुर और पेशावर कई जगह पर जवाबी हमला किया है। लाहौर और इस्लामाबाद की सड़को पर मातम पसरा हुआ है।
चंडीगढ़ में बजे सायरन
इस बीच चंडीगढ़ में एक बार फिर से मिसाइल अटैक की संभावना के चलते सायरन बजने लगे हैं। शुक्रवार 9 मई को सवा नौ बजे के करीब प्रशासन की तरफ से सायरन बजाए गए। साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान चंडीगढ़ में एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बना सकता है।
चंडीगढ़ में फिर से सुनाई दी सायरन की आवाज
➡️ भारत-पाक तनाव के बीच सुनाई दी आवाज #Chandigarh #Siren #indainarmy #IndiaPakistanWar #POK #jantantratv #BreakingNews #UPDATE #TRENDNEWS #TODAY #UPDATE pic.twitter.com/19PGot3mnR
— Jantantra Tv (@JantantraTv) May 9, 2025
चंडीगढ़ के डीसी ने दिए निर्देश
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के डीसी की तरफ से संदेश दिया गया कि “किसी भी वक्त पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल अटैक किया जा सकता है। चंडीगढ़ में लगातार 20-25 मिनट से सायरन बज रहा और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से भी एक अलर्ट भेजा गया है। वहीं प्रशासन को एयरफोर्स स्टेशन की तरफ से जानकारी दी गई है।”
पंजाब सरकार की तैयारी पूरी
पंजाब सीएमओ की तरफ से साझा की गई जानकारी में बताया “पंजाब सरकार हालात से निपटने की तैयारी कर रही है। आज मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करेंगे। अस्पतालों, दमकल केंद्रों, राशन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करेंगे। कैबिनेट मंत्री सीमावर्ती जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद 10 मंत्री सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना होंगे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर का प्रभार संभालेंगे।”
केंद्र सरकार ने दी थी जानकारी
गौरतलब है कि इससे पहले, गुरुवार, 8 मई को केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए कहा कि “पाकिस्तान ने चंडीगढ़ पर भी मिसाइल अटैक की कोशिश की थी। लेकिन पंजाब में बॉर्डर पर ही इन मिलाइल को भारत ने रोक दिया है। अटैक की संभावनाओं के चलते चंडीगढ़ में नौ और 10 मई को प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल, कॉलेज में छुट्टी दे दी है।