Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ काफी तेजी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है। कई जिलों में नक्सली पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। इन्हीं कार्रवाई से बौकलाए नक्सलियों ने आज, सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। उन्होंने सुकमा में आईडी ब्लास्ट किया। इस हादसे में ASP आकाश राव गिरीपुंंजे शहीद हो गए है, साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है।
सुकमा में हुआ IED ब्लास्ट
सोमवार, 9 जून को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक सीनियर पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मी घायल हो गए। यह घटना डोंडरा गांव के पास यह हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक (कोंटा डिवीजन) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए हैं।
सुकमा ASP हुए शहीद
बता दें कि ASP आकाश राव गिरीपुंजे 10 जून को भारत बंद के आह्वान के चलते नक्सली घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे। सभी घायलों का इलाज कोंटा के अस्पताल में चल रहा है। बाकि लोग फिलहाल खतरे से बाहर हैं। इलाज के दौरान ASP आकाश राव ने दम तोड़ दिया।
डिप्टी सीएम ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शामरा ने कहा कि “एएसपी सुकमा आकाश राव गिरिपंजे ने कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास एक ब्लास्ट में घायल होने के बाद शहीद हो गए। वह एक बहादुर जवान थे। उन्हें कई वीरता पुरस्कार भी दिए गए थे। यह हमारे बहुत ही दुख का क्षण है। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।”
वहीं इससे पहले, 6 जनवरी 2025 को बीजापुर में एक बड़े नक्सली हमले में 9 लोग शहीद हो गए थे। जिसमें 8 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक चालक शामिल थे। यह हमला 60-70 किलोग्राम की आईईडी से किया गया था। यह दो वर्षों में सुरक्षाबलों पर हुआ सबसे बड़ा हमला था।
































