लखनऊ- गुरुवार को गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में एक हत्या की घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिपाही ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे के साथ सिपाही का कुछ विवाद था, जिसे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
जिसके बाद सिपाही ने अपने 18 साल के जवान बेटे को गोली मार दी। आपको बता दे कि सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। यह घटना बुधवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, चौरी-चौरा पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल का अपने बेटे के साथ कुछ विवाद था।
जिसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई, इसके बाद सिपाही ने बेटे को गोली मार दी। जिसके बाद जवान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक सीओ सुमित शुक्ल ने बताया कि सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके लाइसेंसी हथियार भी सीज कर लिया गया है।