Aishwarya Rai at Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन फ्रांस में किया गया है। जहां दुनियाभर की हस्तियां शिरकत कर रही हैं और अपने लुक्स का जलवा बिखेर रही हैं। हालांकि कान्स में जलवा बिखेरने ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस पहुंच चुकी है। 19 मई 2025 को नीस हवाई अड्डे पर उतरते ही इस मां-बेटी की जोड़ी को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 21 और 22 मई को ऐश्वर्या, फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। ऐश्वर्या कई वर्षों से कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं, इस बार भी अपने स्टाइलिश अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीतने को तैयार हैं।
फैंस कर रहे है ऐश्वर्या के कान्स लुक का इंतजार
आराध्या का जन्म 2011 में हुआ था। आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के साथ कई सालों से कान्स में नजर आती रही हैं। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि आराध्या को कान्स का माहौल बेहद पसंद और वह काफी एंजॉय करती है। वह वहां दोस्तों से मिलती हैं और सिनेमा के प्रति उनकी रुचि बढ़ रही है। यह मां-बेटी की जोड़ी अपने खास बॉन्ड और एकसाथ बिताए पलों के लिए जानी जाती है। कान्स 2025, जो 25 मई तक चलेगा, जिसमें ऐश्वर्या के स्टाइलिश लुक्स और सिनेमा के प्रति उनके योगदान की झलक देखने को मिलेगी। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उत्साह जता रहे हैं और उनके रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहे हैं।
बेटी आराध्या संग दिखी ऐश्वर्या
क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर कान्स में नजर आई है। सोशल मीडिया पर दोनों के एक वीडियों सामने आई है, जिसमें उनका स्वागत किया जा रहा है और वह टीम के साथ होटल की तरफ जाती दिख रही है। एक्ट्रेस जल्द ही रेड कारपेट पर जलवा बिखेरेंगी।
जमकर कंमेट कर रहे फैंस
कान्स 2025 के वायरल वीडियो पर फैंस कमेंट दिल खोलकर कर रहे है। एक फैंस ने लिखा, ‘वह वापस आ गई हैं, वहीं दूसरे दूसरे ने लिखा, आखिरकार। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’। हालांकि फैंस ऐश्वर्या के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आने का इंतजार कर रहे है।