Delhi Mahila Samriddhi Scheme Update : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhansabha Election 2025) के दौरान भाजपा (BJP) ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था। वादा था कि भाजपा के दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद ‘महिला समृद्धि योजना’ (Mahila Samridhi Yojana) के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक माद्दा की जाएगी। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि भाजपा अपना यह वादा जल्द से जल्द पूरा कर लेगी।
कब से होगा रेजिस्ट्रेशन शुरू ?
सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की महिला समृद्धि योजना के संबंध में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को बताया कि “महिलाओं के खाते में पैसे डालने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू किया जाएगा। यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है, और इस योजना से लाखों गरीब महिलाओं को फायदा होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “इस योजना के तहत चयनित महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे।”
महिला समृद्धि योजना में देरी को लेकर आप हमलावर
बता दें कि महिला समृद्धि योजना को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए आम आदमी पार्टी भाजपा से लगातार सवाल कर रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा इस योजना को पहली कैबिनेट की मीटिंग में लागू करने वाली थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है।” हालांकि भाजपा ने इस ओर कदम उठा दिया है। जिससे ऐसा लग रहा है कि मानों दिल्ली की महिलाओं के खातों में जल्द 2,500 रुपये आने वाले हैं।
हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये!
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की सहायता की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करने का आश्वासन दिया है। लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर नहीं लगने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
भाजपा के महिलाओं से चुनावी वादें
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की महिलाओं से कई वादें किए थे।
- ‘महिला समृद्धि योजना’ – प्रतिमाह 2,500 रुपए देने का वादा
- 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों की पेंशन – 2,000 रुपए प्रतिमाह
- गर्भवती महिला – 21,000 रुपए
- गरीब महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर
- होली, दीपावली में मुफ्त सिलेंडर















