Heavy Rain In Delhi : दिल्ली में रातभर बारिश और आंधी तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ और बीजली के खंबे गिर गए हैं। कई इलाकों में तो बड़े पैमाने पर जलभराव भी देखने को मिला है। जिसकी वजह से दिल्ली में रहने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। राजधानी में भारी-बारिश ने भाजपा सरकारी की तैयारियों की पोल-खोल कर रख दी है। एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर नालों का पानी लबालब भरा हुआ है। लोग घंटों ट्रेफिक जाम में फंसे हुए हैं।
#BreakingNews | दिल्ली-NCR में तेज आंधी के बाद जबरदस्त बारिश
➡️ भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव
➡️ जलभराव से यातायात प्रभावित, लोग परेशान
➡️ हरियाणा में भी आंधी तूफान के बाद भारी बारिश#delhiweather #NCR #HaryanaNews #jtv #jantantratv #hindinews #breakingnews… pic.twitter.com/5WvVLX8MKV
— Jantantra Tv (@JantantraTv) May 25, 2025
मौसम विज्ञान ने दी जानकारी
भारत के मौसम विज्ञान ने बताया कि “दिल्ली के प्रमुख केंद्र ने रात 11:30 बजे 81.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं हवा की गति 82 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल रही थीं।” दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम काफी कूल-कूल है। बारिश के कारण ITO, मिंटो रोड, धौला कुआं, द्वारका, महिपालपुर, दिल्ली कैंट जैसे कई रोड़ पर अभी तक पानी भरा हुआ है।
पानी से लबालब भरी सड़कें
आंधी-तुफान के कारण कई जगर पेड़ और बिजली के खंबे भी गिर गए। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। राजधानी में खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बड़े पैमान पर विमानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से विमान संचालन में अस्थायी बाधाएं पैदा हुई हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी भी दी गई है।