Seelampur Kunal Murder Case : दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के की गुरुवार, 17 अप्रेल को हत्या कर दी गई। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड के प्रमुख हत्यारोपियों में साहिल और जिकरा का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहन हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिकरा देखने में जितना शांत और खूबसूरत लग रही है। उसके कारनामे उससे भी ज्यादा खतरनाक है। वो बंदूक वाली और लेडी डॉन के नाम से अपने इलाको में जानी जाती हैं।
लेडी डॉन जिकरा ने ली कुणाल की जान
जानकारी के मुताबिक लेडी डॉन जिकरा कई क्रिमिनल ग्रुप की मुखिया है। वह पहले भी जेल के चक्कर काट चुकी है। उसका भाई साहिल जरायम भी उसी की तरह काले धंधों में शामिल है। लेडी डॉन जिकरा को रील्स बनाने का काफी शौक था। वह कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की गर्लफ्रेंड है। उसकी दबंगई इतनी हद तक थी कि वह पुलिस की गिरफ्त में भी रील्स बनवा लेती है। कई पुलिस वाले भी उसके नजदीक थे।
#BreakingNews | दिल्ली : सीलमपुर में नाबालिग की हत्या, इलाके में बवाल
➡️ घरों के बाहर लगे हिंदू पलायन के पोस्टर@NamitTyagii #DelhiNews #crime #murder #Jantantratv #HindiNews #LatestNews #UPDATE pic.twitter.com/wKfZV6hK6N
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 18, 2025
सीलमपुर में तनावपूर्ण माहौल
दिल्ली में इसी साल होली के दिन देसी कट्टा लहराने के मामले में वह औरोपी है। वहीं अब पुलिस उसे कुणाल की हत्या के मामले में ढूंढ रही है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन फिलहाल वह पुलिस की पहुंच से दूर है। हत्या के बाद सीलमपुर में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है। हत्या के बाद न्याय की मांग करते हुए सीलमपुर में स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं, जांच जारी है।
सीएम रेखा ने मामले की ली जानकारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।”
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब हो कि दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के कुणाल की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। लोग हत्या के सड़कों पर उतर आए हैं। इलाके में तनाव का माहौल है। लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। हमले के बाद कुणाल को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान कुणाल की मौत हो गई। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया है कि कुणाल हत्यारें जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।