पुलिस ने ये बयान दिया है कि स्नेहा देबनाथ की लाश रविवार देर शाम को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास से बरामद हुई। छात्र के शव का सोमवार को ऐम्स अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव शाम 5 बजे परिजनो को दे दिया गया। छात्र के परिवार वाले अब ज्यादा इस मामले के बारे में बात नहीं कर रहे। स्नेहा आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से (B.Sc) मैथ के दूसरे साल की छात्र थी। स्नेहा 7 जुलाई को गायब हुई थी और उसने आखरी बात अपनी माँ से की थी उसके बाद छात्र का फोन बंद मिला था। छात्र के परिवार वालों ने एक कैब ड्राइवर का भी पता लगाया था जिसने स्नेहा को गीता कॉलीनी के फ्लाईओवर पर छोड़ा था। स्नेहा का केहना था कि वो उसकी दोस्त पितुनिया को छोड़ने सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जा रही है। पुलिस ने पितुनिया से पूछताछ करी और पता लगाया कि जिस दिन ये हादसा हुआ उस दिन पितुनिया स्नेहा से मिली ही नहीं थी।
मौत के पीछे का कारण कहीं खुदखुशी तो नहीं ?
पुलिस के मुताबिक अभी तक मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन पुलिस स्नेहा की पूरी मूवमेंट की जांच कर रही है। हालांकि पूरे सच की जानकारी के लिए एक अहम पेहलू शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी होगी। इसलिए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतेजार करा जा रहा है। स्नेहा के परिवार के करीबी का कहना है कि वो कभी डिप्रेशन में नहीं लगती थी और 7 जुलाई को जब वो निकली थी तब भी वो समान्य ही लग रही थी। स्नेहा के परिवार वाले जानकारी देते है कि वो पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। हादसा खुदखुशी इसलिए भी लग रहा है क्योंकि स्नेहा के माता-पिता को उसके कमरे एक लेटर मिला है जिसमें स्नेहा ने खुद को असफल बताया है और खुद को एक बोझ समझा है।


















