Depression & Anxiety News : आजकल के समय में डिप्रेशन, तनाव, सिर दर्द और गुस्सा आना बेहद आम हो गया है। हमारी युवा पीढ़ी इसका शिकार बड़ी संख्या में होती जा रही है। युवाओं में डिप्रेशन एक आम समस्या है। इस बीमारी को हमें तुरंत पहचान कर इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। वरना अक्सर इसका शिकार लोग अपनी जान तक ले लेते हैं। डिप्रेशन और मानसिक तनाव के कारण हमारे शरीर और व्यवहार में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
क्या होता है मानसिक तनाव?
डिप्रेशन, एक ऐसी मेंटल हेल्थ कंडीशन है। जो मौजूदा समय में एक बेहद आम बीमारी बन चुकी है और तेजी से इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी डिप्रेशन का शिकार बन रहे हैं। डिप्रेशन की वजह से न जाने कितने लोग जिंदगी से मुंह मोड़कर मौत को गले लगा लेते हैं।
जानिए डिप्रेशन के रोग से बचने के 5 तरीके
- पॉजिटिव सोच के लोगों से बात करें और सोशल मीडिया से दूर रहें
- संगीत सुने, किताबे पड़े, शांत और खुश रेहने के बारे में पढे़
- व्यायाम करें यह अपके टेंशन और डिप्रेशन को मिटा देंगे
- डॉक्टर की सलाह के बीना कोई दवा ना लें
- प्रार्थना करें जीवन को सरल बनाने के लिए ईशवर पर भरोसा करें
महिलाओं में डिप्रेशन होने का खतरा अधिक
मेंटल हेल्थ की समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं, हालांकि बड़ा सवाल ये है कि डिप्रेशन महिलाओं को ज्यादा होता है या फिर पुरुषों को? लंदन में विशेषज्ञों की एक टीम ने विस्तृत अध्ययन किया। इसके निष्कर्ष बताते हैं कि लड़कियों में डिप्रेशन के मामले लड़कों की तुलना में दोगुना अधिक होती है।
बड़ सकता हैं डिप्रेशन का खतरा
तनावपूर्ण जीवन की घटनाएं और कई सामाजिक स्थितियां भी डिप्रेशन के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। महिलाओं में डिप्रेशन बढ़ने के लिए आनुवंशिकता के साथ पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक कारक भी जिम्मेदार सकते हैं। इसके अलावा हार्मोनल उतार-चढ़ाव, तनावपूर्ण हो सकते हैं। जीवन की घटनाएं और कई सामाजिक स्थितियां भी होती है।