Adnan Sami को Padma Shri सम्मान दिए जाने पर विवाद
नई दिल्ली- भारत सरकार ने हाल ही में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। जहां इस साल सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं अब पद्मश्री के लिए चुने गए गायक अदनान सामी (Adnan Sami) के नाम पर विवाद खड़ा हो गया है।
विपक्षी दल का लगातार कर रहा है विरोध
बता दे कि पद्मश्री सम्मान के लिए अदनान सामी के नाम की घोषणा होते ही विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल लगातार अदनान को पद्मश्री दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा था कि भारत पर गोलाबारी करने वाले पाकिस्तानी वायुसेना अफसर के बेटे को पुरस्कार क्यों दिया जा रहा है? वहीं BJP लगातार इस पर अदनान का समर्थन कर रही है।
Adnan Sami ने अपने पिता को लेकर कही ये बात
पिता पर हो रही सियासत पर अब अदनान खुद सामने आए हैं। अदनान ने कहा कि मेरे पिता 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के एक फाइटर पायलट थे। उन्होंने अपने देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाई उनको देशभक्ति के लिए सम्मानित भी किया गया। कौन सी दुनिया में ऐसा दस्तूर है। एक बेटे पर आप इल्जाम लगाते हो उसके पिता के कामों के ऊपर आप कभी भी सभी को खुश नहीं कर सकते।