A.R. Rahman Birthday: फिल्मों में जितना जरुरी कहानी है। उतनी ही संगीत भी है। A.R. Rahman ऐसे ही संगीतकार हैं, जो अपने संगीत से किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं। फिल्मों में अपने गानों से एआर रहमान ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘ताल’, ‘जोधा अकबर’, ‘रंग दे बसंती’, ‘स्वदेस’, ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों को संगीत दिया है। अपने करियर में एआर रहमान ने कई फिल्मों को गाने दिए, जिनमें ज्यादातर हिट साबित हुए।
कैसे बने हिंदू से मुसलमान?
दरअसल, एआर रहमान हिंदू परिवार में पैदा हुए थे। बता दें कि उनका नाम दिलीप कुमार रखा गया था। लेकिन जब रहमान 23 साल के हुए तो उन्होंने अपने गुरु कादरी इस्लाम से प्रभावित होकर इस्लाम कबूल कर लिया। तभी उसके बाद से ही रहमान का पूरा नाम अल्लाह रखा रहमान है। आपको बता दें कि उन्हें संगीत अपने पिता आरके शेखर से विरासत में मिला। जब रहमान 9 के साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। यहां तक कि 15 साल की उम्र में उन्हें पैसों की तंगी के कारण स्कूल भी छोड़ना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने संगीत को ओर अपना रूख मोड़ा।
करना चाहते थे सुसाइड!
एआर रहमान का जीवन इतना आसान भी नहीं था। एक दौर ऐसा भी आया था, जब उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा था। हालांकि उस समय उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी। दरअसल, पिता की मौत के कारण वह अकेले हो गए थे। लेकिन कहते हैं न अपने हुनर को अपनी ताकत बनाओ और हर मुश्किल से पार पाओ। तो वहीं रहमान ने किया, बता दें कि संगीत के शौक ने रहमान को इन हालातों से उबार लिया। गौरतलब है कि उनकी जिंदगी की पहली कमाई 50 रुपये थी। लेकिन साल 2013 में आते-आते रहमान पूरी दुनिया में मशहुर हो गए। यहीं नहीं कनाडा में एक सड़क का नाम भी उनके नाम पर रखा गया।
रहमान को मिल चुके ये पुरस्कार
रहमान को अब तक छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए 17 साउथ फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनके बेटे अमीन का जन्मदिन भी उनके दिन यानी कि 6 जनवरी को ही आता है। वहीं अगर रहमान की बात करें तो वह अपना जन्मदिन बहुत ही साधारण तरीके से यानी कि अनाथ बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। खास बात ये भी है कि एआर रहमान का चेन्नई में खुद का म्यूजिक स्टूडियो है।