Dussehra 2023: कंगना रनौत हमेशा ही लोगों के बीच छायी रहता हैं। वहीं अब वे इस दशहरे पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। आपको बता दें कि वे ऐसा करने वाली पहली महिला होंगी। कंगना रणौत ने ट्वीट कर कहा लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला रावण के पुतले को आग लगाएगी। इस बार दिल्ली के लाल क़िला मैदान में दिल्ली की लव कुश रामलीला में कंगना रनौत रावण दहन करेंगी। बता दें कि प्रत्येक साल दिल्ली के लाल क़िला मैदान में दशहरा के दिन रावण का दहन किया जाता है।
दिल्ली में होगा इसका भव्य आयोजन
इस साल पहली बार कोई महिला दिल्ली की ‘लव-कुश रामलीला’ में रावण दहन करती नजर आएंगी। कंगना रणौत लाल क़िला मैदान में रावन के ऊपर तीर से बाण छोड़ेंगी। दिल्ली के लाल किला मैदान में मंगलवार को भव्य दशहरा उत्सव मनाया जायेगा। मंगलवार शाम को लाल क़िला मैदान में रावन दहन कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेगें।
केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल
दिल्ली के मशहूर लव कुश रामलीला की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ‘दशहरा’ के उत्सव में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।