Kanika Kapoor तीसरी बार भी कोरोना पॉजिटिव
- Kanika Kapoor फिर कोरोना पॉजिटिव
- लखनऊ के पीजीआई में भर्ती
- कनिका पर लगे थे आरोप
लखनऊ- बॉलीवुड गायक कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का covid-19 के लिए इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआईएमएस में चल रहा है। बता दे कि 20 मार्च को कनिका पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। जहां लखनऊ पुलिस ने कनिका कपूर पर संक्रिमत होने के बावजूद कई समारोह में शामिल होने का आरोप लगाया था। बता कि इन सबके चलते कनिका के खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में धारा 188, 269 और भारतीय दंड संहिता की 270 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वहीं एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि शुक्रवार कोरोना जांच के दौरान एक बार फिर कनिका कपूर की रिपोर्टस पॉजिटिव आईं हैं। बता के दूसरी कोरोना की जांच 23 मार्च और पहली जांच 20 मार्च को की गई थी। कनिका की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उनके साथ बाकी मरीजों की भी हालत अभी ठीक बताई गई है।
हाल ही में कनिका ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इस पोस्ट को उन्होंने 26 मार्च को अचानक डिलीट कर दिया था। जिसका कारण नहीं पता चला। बता दे कि शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में कोरोनावारस मामलों बताया की संख्या बढ़कर 873 हो गई है।